दिल्ली में प्रदेश और केंद्रीय संगठन में हुई मंथन के बाद जिलाध्यक्षों के नामो का जल्द हो सकता है ऐलान. जिलाध्यक्ष बनने नेताओं की लगी होड़. वर्तमान अध्यक्ष को यथावत रखने की भी सुगबुगाहट.

0
बीजापुर- निकाय और पंचायत चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी कई जिलों में जिलाध्यक्षों को बदलेगी। इसको लेकर जिला, संभाग, प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर मंथन हो चुका है। सूत्र बताते हैं की नव वर्ष के शुरुआती सप्ताह में इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। ज़िलाध्यक्ष के संभावित उम्मीदवारों में होड़ मची हुई है। बीजापुर जिले के भाजपा नेता जिलाध्यक्ष बनने के लिए प्रदेश कार्यालय रायपुर दौड़ लगा रहे हैं। वहीं बीजापुर जिले में कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। जो संभावित उम्मीदवार हैं उनको लेकर अब भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 


 सूत्रों के मुताबिक वर्तमान जिलाध्यक्ष पर भी पार्टी गंभीरता से विचार कर पुनः रिपीट करने की संभावना बरकार है, भाजपा के बदली नीति से नये जिलाध्यक्षों का चयन प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्षों का चुनाव करना हो तो बीजापुर जिले को लेकर संगठन संशय की स्थिति में है। प्रबल दावेदारों में संजय लुक्कड़, दयाशंकर पटेल और गोपाल सिंह पवार हैं। संजय लुक्कड़ को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और संघ का समर्थन माना जा रहा है। वहीं पर दयाशंकर पटेल और गोपाल सिंह पवार को पूर्वमंत्री महेश गागड़ा का करीबी माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक दयाशंकर पटेल,  कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़, जिला महामंत्री गोपाल सिंह पवार,अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश संगठन 02 जनवरी को जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर सकती है।
Image

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)