बीजापुर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के अंतर्गत 40 जोड़ों नें एक दूजे का हाथ थामा हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा सभी जोड़ो का विवाह रीती रिवाज़ के साथ कराया गया है। भोपालपटनाम के क्लब ग्राउंड में दांपत्य एक दूजे के सूत्र में बंधे हैं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों ने इस योजना का लाभ लिया है। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक, धार्मिक रीति रिवाज और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों ने सभी वर-वधु को खुशहाल और सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओ नें जताई नाराजगी।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ नें नाराजगी जताई हैं उन्होंने आरोप लगाया हैं कि समाज प्रमुखों को बैठने की व्यवस्था नही थी और भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ भेदभाव किया गया वैवाहिक जोड़ो को चेक वितरण करते हुए भेदभाव किया गया हैं कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा चेक वितरण करवाया गया हैं इस बात से भाजपा महिला कार्यकर्त्ता एवं मण्डल अध्यक्ष राकेश केतारप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जया देवी चिड़ेम नें नाराजगी जताई हैं उन्हीने यह भी आरोप लगाया हैं कि कार्यक्रम में आये दो दिनों से वैवाहीक जोड़े परेशान हो रहे है सी.डी.पी.ओ आनन फानन में कार्यक्रम करवाया हैं।
